वाराणसी। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल-कूद अत्यन्त आवश्यक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में टेनिक्वायट खेल के विकास हेतु बुधवार को सनबीम वरूणा स्कूल में टेनिक्वायट एसोसिएशन के द्वारा टेनिक्वायट खेल कार्यशाला का आयोजन किया गया। टेनिक्वायट खेल को जर्मनी, ब्रिटेन एवं अन्य पश्चिमी देशों में खेला जाता है, और यह खेल भारत में पश्चिम और दक्षिण में बृहद स्तर पर खेला जा रहा है। कार्यशाला के माध्यम से इस खेल को पूर्वी क्षेत्र में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सनबीम ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर अमृता बर्मन ने कहा कि यह खेल समय के साथ विलुप्त हो गया था, आयोजन कर इसे जीवन्त किया जा रहा है। टेनिक्वायट एसोसिएसन के अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर सम्भव मदद देने की बात कही। संरक्षक डाॅ. पीयूष यादव ने खेल को राष्ट्रीय स्तर पर खेल कराने का आश्वासन दिया।

महासचिव मनीषा रानी ने कार्यशाला के माध्यम से लोगों को खेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उसके पश्चात सभी को खेल के मैदान में ले जाकर खेल को कैसे खेला जाता है खेलकर प्रैक्टिकल जानकारी दी।

इस कार्यशाला में वाराणसी जिले एवं आस-पास के जिले दिलदार नगर, चन्दौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, रार्बट्सगंज, बलियां, भदोही एवं मऊ के 43 विद्यालयों के अध्यापक एवं 115 छात्र प्रतिभाग किया। कार्यशाला में विशेष तौर पर पुराने खिलाड़ी समीर पटेल, विकाश द्विवेदी एवं पूजा बर्मन को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में दिनेश कुमार, सिकन्दर विलियम, गुरुविन्दर सिंह, डाॅ.रश्मि सिंह, सुव्याशु रसौरिया, मुकेश सिंह, मनोज कुमार, सुभाष सिंह, अखिलेश दूबे, संजीव शर्मा मौजूद रहें।

कार्यक्रम के अन्त में महासचिव मनीषा रानी ने सबका अभार व्यक्त किया।

 

 

भवदीय

श्रीमती मनिषा रानी (महासचिव)

मो0नं0ः 9721452491

टेनिक्वायट एसोसिएशन वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *