वाराणसी। नमो ऐप एवं विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर बुधवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सरोज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री द्वय रविंद्र जायसवाल व डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु तथा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता व स्वागत करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता नमो ऐप का लक्ष्य सरलता से पूर्ण करेंगे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प अभियान में हमारे कार्यकर्ता वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें पात्रता लाभ दिलाकर सरकार के उद्देश्य में सहयोगी बन पुण्य के भागी बने। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। पीएम मोदी के आधिकारिक नमो ऐप के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के कार्य व्यवहार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराकर संगठन के उद्देश्य को पूर्ण करें और उसके लिए हमारा प्रयास है कि नमो ऐप जन-जन के मोबाइल में स्थापित कर संगठन के लक्ष्य को पूरा किया जाए और शहरी क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर 200 नमो ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 2 लाख लोग विकसित भारत के एंबेसडर बनेंगे।

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की और तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार बिना भेदभाव अपने महामनीषियों के सिद्धांत विचार पर जनता के लिए रात दिन काम कर रही है।

राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार विजय से विपक्ष पूरी तरह बेहाल हो चुका है। जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार समर्पित होकर जनता के बीच कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर सोशल मीडिया महानगर संयोजक कुशाग्र श्रीवास्तव ने नमो ऐप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कार्यशाला का संचालन महामंत्री अशोक पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राहुल सिंह ने दिया।

कार्यशाला में मुख्य रूप से आत्मा विश्वेश्वर, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक कुमार, अशोक पटेल, राहुल सिंह, जगदीश त्रिपाठी, किशोर सेठ, कुसुम पटेल, योगेश सिंह पिंकू, अभिनव पांडेय, हाजी अब्दुल रहीम, डॉक्टर अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, डॉक्टर हरि केसरी, विवेक मौर्य, अजीत सिंह, अभिषेक वर्मा गोपाल, गोपाल जी गुप्ता, रतन मौर्य, अजय प्रताप सिंह, कमलेश सोनकर, शत्रुघ्न पटेल, रवि राय हिलमिल सहित सभी मोर्चों के संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *