ज़िलाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद के हाथों प्रमाण-पत्र पाकर खिले किसानों के चेहरे

 

वाराणसी। देश की मौजूदा सरकार गरीबों एवं किसानों के कल्याण के लिए हमेशा समर्पित व संकल्पित रही है। डबल इंजन की सरकार वगैर किसी भेदभाव के पात्रता के आधार पर सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।उक्त बातें भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को सेवापुरी विधानसभा के आराज़ी लाईन ब्लॉक के भेडहा गांव में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पीएम किसान योजना के तहत देश के लाखों किसानों को “किसान सम्मान निधि” प्रदान कर किसानों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है जिससे किसानों को कृषि कार्य में सहुलियत मिल रही है।ऐसे में हम सभी को हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लेना होगा जिससे सरकार का उद्देश्य पूरा हो सके।

इस दौरान एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने लाभार्थियों को आवास,घरौनी,आयुष्मान कार्ड,और किसान सम्मान निधि का प्रमाणपत्र वितरण किया ।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र विन्द, बच्चन बिंद, ग्राम प्रधान अजय गौतम, सतेंद्र सिंह नागवंशी, हरिशंकर विश्वकर्मा, राजू प्रजापति सहित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *