
वाराणसी । यूपी कालेज में बीएड के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में चौथे दिन ग्रैंड कैम्प फायर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षुओंने टेंट निर्माण के साथ पाक कला का प्रदर्शन करते हुए अतिथियों के लिए भोजन बनाया गया। विद्यार्थी बहुत ही विषम परिस्थितियों में अत्यंत कम संसाधनों में भोजन बनाते हैं और यही स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। कम से कम संसाधन में विषम परिस्थितियों में भी एक दूसरे का सहयोग कर विद्यार्थी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मिशन शक्ति से संबंधित कार्यक्रम तथा “अंधेर नगरी चौपट राजा”नाटक का मंचन किया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण उन्हें सहयोग, सहकारिता, समाज सेवा, विनम्रता तथा विषम परिस्थितियों से जूझने का कौशल सिखाता है। स्कार्फ़ अलंकरण प्रो रमेश धर द्विवेदी ने किया । स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो गरिमा सिंह ने किया। प्रशिक्षण में ध्वज शिष्टाचार, गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा आदि प्रशिक्षण दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका प्रो. रेनू सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो एन पी सिंह , प्रो तुमुल सिंह, प्रो नीलिमा सिंह, प्रो.रश्मि सिंह, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, डॉ. संजय स्वर्णकार, कृष्ण कुमार भारती, डॉ. विजय सिंह, डॉ. विनोद कुमार तथा स्काउट ट्रेनर विष्णु विश्वकर्मा तथा गाइड शकीला उपस्थित थीं।
