वाराणसी। दी इंस्टीटूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा की ओर से दो दिवसीय मेगा सम्मेलन का आयोजन हिंदुस्तान होटल इंटरनेशनल मलदहिया में किया गया I गुरुवार को

01- टीडीएस टीसीएस में नवीनतम संशोधन

02- सीए प्रोफेशनल के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग नए रास्ते

03- फेसलेस असेसमेंट और अपील में हालिया मुद्दे थे। मुख्य अतिथि सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए अभय छाजड थे । विशिष्टि अतिथि सीए. मनीषा बियानी,रीजनल कौंसिल मेंबर रांची, सीए. अभिषेक पांडेय रीजनल कौंसिल मेंबर कानपुर, सीए अतुल मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष सी. आई. आर. सी. कानपुर थे।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए. अभिषेक पांडेय, सीए. अखिल पचौरी जयपुर, सीए. भूपेंद्र शाह मुंबई थे। सयोजक पूर्व अध्यक्ष सीए. कमलेश अग्रवाल, सीए. शिशिर उपाध्याय ने किया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ सीए. रविंद्र कुमार, सीए. अजय मिश्रा एवं पूर्व अध्यक्ष सीए. दीपक अग्रवाल थे। शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सी.ए. अनिल कुमार अग्रवाल ने किया I संचालन सीए. मिनाक्षी गुजरती, सीए. मिरदुला आदित्य मालू, सीए. हर्ष भूरा थे।

इस सेमिनार मे प्रथम सत्र के वक्ता सीए. अभिसेक पांडेय, ने बताया की यहां हमने आधिकारिक सरकारी कानूनों के अनुसार आयकर और टीडीएस प्रावधानों से संबंधित संपूर्ण सूचनाएं प्रदान की हैं।

उन्होंने बताया कि चाय के अलावा व्यक्तिगत खर्चों पर भी टीडीएस कटौती के प्रावधान है

कार्यक्रम के द्वितये सत्र के वक्ता अखिल पचौरी जी ने बताया की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उच्च गुणवत्ता वाले ऑडिट देने में मदद करेगा।

कार्यक्रम के तीसरे सत्र के वक्ता सीए. भूपेंद्र शाह ने बताया की करदाताओं को राहत देते हुए आयकर विभाग ने फेसलेस असेसमेंट की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के अंतर्गत करदाताओं के लिए अपील और व्यक्तिगत सुनवाई को और आसान बनाया गया है। अब टैक्स वसूली या नोटिस के खिलाफ अपील करने पर मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग या वीडियो कॉलिंग के जरिए भी की जा सकेगी।

इस कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा, एवं सोम दत्त रघु सीए संजीव श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *