वाराणसी।जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डा.लक्ष्मी सिंह एवम डा. अमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को “सड़क सुरक्षा सप्ताह” में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”हैलमेट पहनना है जरूरी चाहे कितनी भी हो देरी,लाल लाइट रुको, पीली लाइट तैयारी, हरी लाइट चलो” “वाहन चलाओ मोबाइल नहीं” आदि अनेक नारों को लगाते हुए महाविद्यालय से सड़क पर उतरकर जन सामान्य एवं वाहन चालकों को जागरूक किया।

 

दुपहिया वाहन चालकों में जिन्होंने हैलमेट नहीं पहना था उन्हें हैलमेट पहनने के फायदे बताये। कार चालकों को सीट बेल्ट बंधवाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह एवं निदेशक प्रोफेसर निलय सिंह ने रैली का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रो0रमेश चंद पाठक, प्रो0पुष्पा सिंह, डाॅ0नन्दलाल शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *