वाराणसी। दी इंस्टीटूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय मेगा सम्मेलन में सीए. अंकित सोमानी ने विभाग द्वारा वर्तमान में जारी किए जा रहे कारण बताओं नोटिस में कैसे जवाब दें उसके बारे में बताया। जीएसटी अधिनियम में हालिया संशोधन, दितीय सत्र मे कारण बताओ नोटिस और जीएसटी अपील को संभालना और जवाब देना पर चर्चा हुई।‌ तृतीय सत्र मे बजट में साइबर सुरक्षा कैसे सीखें विषयो पर दूसरे राज्यो से आए पेशेवर विशेषज्ञो ने कार्यक्रम मे आऐ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को जानकारी दी।

इस कार्यक्रम मे सीए. कपिल वैश बरैली, सीए. अंकित सोमानी अजमेर, श्री नीरज अग्रवाल कोलकाता ने अलग अलग विषय पर श्रोताओ को अपने अनुभव साझा किए। वक्ता कपिल वैश ने जी.एस.टी अधिनियम में हुए लेटेस्ट संसोधनो पर चर्चा की। सीए. नीरज अग्रवाल, ने बताया कि आपके संगठन को साइबर खतरे से कैसा बताया जाए और सुरक्षा के उपाय के बारे में चर्चा की। आज तक मजबूत साइबर सुरक्षा सुरक्षा बनाए रखना कभी भी इतना महत्वपूर्ण नहीं रहा है। साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त फंडिंग के बिना, आपका संगठन लगातार बढ़ते परिदृश्य के प्रति असुरक्षित हो जाता है। अध्यक्षता सीए मनीषा बियानी, मनोज अग्रवाल एवं अशोक कुमार ठुकराल ने की।

शाखा अध्यक्ष सी.ए. अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी सीए प्रोफेशनल का सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। संयोजन पूर्व अध्यक्ष सीए. कमलेश अग्रवाल, सीए. शिशिर उपाध्याय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शाखा के सचिव नीरज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु, शाखा उपाध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा, एवं शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी, विश्वजीत सिंह, प्रकाश पांडे, इस्ता सिंह , संजीव श्रीवास्तव पी के अग्रवाल आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *