
वाराणसी । एमएसएमई भारत सरकार के संयुक्त सचिव अतीश कुमार सिंह ने हुनर ए बनारस और सिडबी के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण से महिलाओं द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर पर अर्पित फूलों से निर्मित अगरबत्ती, धूप, कोन, हवन कप प्रोडक्ट को पेटेंट कराने का सुझाव दिया। एमएसएमई के सचिव प्रांजल यादव ने कहा कि बाबा विश्वनाथ मंदिर पर अर्पित फूलों से महिलाओं को न सिर्फ रोजगार के अवसर मिल रहे है बल्कि पर्यावरण सुधार की दिशा में संस्था का कार्य सराहनीय है।
आईपीआर यात्रा कार्यक्रम आयोजन में अतिथियों को हुनर ए बनारस की महिलाओं द्वारा निर्मित अंगवस्त्र प्रदान किया गया। आईपीआर यात्रा की महानिदेशक सुषमा मॉर्थेनिया, डिप्टी कंट्रोलर पेटेंट और डिजाइन की हेड डा.उषा राव, इंडिया एसएमई फोरम के अध्यक्ष विनोद कुमार,संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, एमएसएमई के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव, राजेश भाटिया, साई इन्स्टीट्यूट के निदेशक अजय सिंह, हुनर ए बनारस से हर्ष सिंह, डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड से विकास गौरव, राजेश कुमार थे।
