
वाराणसी। इंडिया गठबंधन के तत्वाधान में संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर उठाए गए सवालों से घबराकर विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित किया। अलोकतांत्रिक कदम है। काली पट्टी बांधकर तानाशाही फरमान के विरुद्ध कचहरी अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शित किया। गठबंधन के नेताओं/ कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व सपा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव ने सयुक्त रूप से कहा कि संसद की मर्यादा और गरिमा अपमान करते हुए इतिहास में पहली बार सवाल पूछने वाले विपक्ष के 141 से अधिक सांसदों को सस्पेंड किया गया। सदन में लोकतंत्र की हत्या की गई। संसद की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक का जवाब देने की बजाय तानाशाही सरकार सवाल पूछने वालों को मौन करने में लगी है।लोकतंत्र का मतलब क्या है? हर मुद्दे पर चर्चा करना, सवाल पूछना, जवाब देना और पक्ष-विपक्ष की सहमति से देश को आगे ले जाना।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड़, राजेश्वर सिंह पटेल, संचालन महानगर अध्यक्ष दिलीप डे व राघवेंद्र चौबे और धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल,फ़साहत हुसैन बाबू, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री बहादुर सिंह यादव,पो अनिल उपाध्याय, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, किशन दीक्षित, अशोक सिंह, विजय टाटा,डॉ राजेश गुप्ता,आनंद मौर्या,पंकज चौबे, राधा कृष्ण संजय यादव, मनीष चौबे, पूजा यादव,राजीव राम,राजू यादव, जितेंद्र सेठ, मनीष सिंह, विनोद सिंह, अखिलेश मिश्रा, गणेश यादव,पूनम विश्वकर्मा, संतोष मौर्या, हसन मेंहदी कब्बन,योगेंद्र
यादव,मनीष चौबे, सुफियान अंसारी,अखिलेश यादव,पीयूष श्रीवास्तव, ओ पी पटेल, शशि यादव,सतनाम सिंह,नंदलाल पटेल,आशिष सिंह विक्की,प्रमोद वर्मा,कुसुम वर्मा,पारसनाथ यादव, आरती यादव,विनय जायसवाल, मिठाई लाल धर्मेंद्र,रोहित दुबे, साहब यादव भीष्म,मोनाजिर मंजू,नारायण सिंह डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी साहब यादव कन्हैया राजभर,राजेन्द्र श्रीवास्तव, विकास कौण्डिल्य,मो उज्जेर,शुभम राय,किशन यादव,रामजी गुप्ता,गोपाल पटेल,जैशल,गुरु प्रसाद यादव,प्रशान्त, कांग्रेस, सपा, अपना दल कमेरावादी,कम्युनिस्ट दल के कार्यकर्ता थे।
