वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने पुनः तीन वर्षों के लिए पदभार ग्रहण किया। शासन के आदेशानुसार जिला मजिस्ट्रेट एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय को शनिवार को उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने पदभार ग्रहण कराया। पदभार ग्रहण करने पर चीफ वार्डेन केशव जालान, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार,डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अमूल्य श्रीवास्तव,प्रमोद पाल समेत विभिन्न प्रखंडों के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *