
वाराणसी । नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से शनिवार को नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ सदस्यों ने संस्था के स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर ) आलोक कुमार वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने स्थापना दिवस पर आयोजित हुए तथा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, कन्हैया लाल यादव, वीवी सुंदर शास्त्री, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, एडीसी इरफानुल होदा,प्रमोद पाल, मुहम्मद अली आदि थे।
