वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शनिवार को नए स्वयंसेवकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल जी ने कहा कि शिक्षा से ज्ञान की प्राप्ति होती है और ज्ञान से जीवन जीने का तरीका पता चलता है। सही ज्ञान जीवन को इंद्रधनुष बना देता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जो प्रशिक्षण और ज्ञान यहाँ प्राप्त करेंगे उसके माध्यम से समाज मे बदलाव आना सुनिश्चित है। आपका ज्ञान और कौशल विकास समाज के लिए काफी सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

इसके पूर्व के सत्र में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की लखनऊ समन्वयक सरिता मिश्रा ने आगामी फरवरी माह में होने वाले वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा रखी साथ ही स्वयंसेवकों को फाइलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक भी किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बंदना बालचंदनानी, स्वागत डॉ. प्रतिभा मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नजमुल हसन ने दिया। इस मौके पर डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. शशिकांत यादव ने भी विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *