वाराणसी।वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जितेंद्र सेठ(पूर्व सभासद) शिवपुर वाराणसी को न्याय दिलाने के लिए सोनार नरहरी सेना संगठन ने पुलिस आयुक्त वाराणसी से मुलाकात कर अपनी बातों को जोरदार तरीके से रखा,।

विगत कई वर्षों से डॉक्टर जितेंद्र सेठ धार्मिक और पौराणिक तालाब शिवपुर को बचाने के लिए जो संघर्ष कर रहे हैं उसमें द्वेष की भावना से कुछ अराजक तत्वों ने उनके ऊपर बिना साक्ष्य सबूत के हरदोई जिला में एफआईआर दर्ज कराकर प्रताड़ित करने के प्रयास पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में आज वाराणसी जनपद के पुलिस आयुक्त महोदय को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच करने का निवेदन किया कि जब तक डॉ• जितेंद्र सेठ को न्याय नहीं मिल जाता तब तक सोनार नरहरी सेना एवं जिले के तमाम सर्राफा व्यापारी संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे!

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मुरलीधर सेठ (मार्गदर्शक मंडल)सुनील कुमार वर्मा मार्गदर्शक मंडल श्याम बाबू सेठ (मंडल अध्यक्ष वाराणसी,दिलीप सेठ,अभय सेठ, राजेश सेठ,रवि सेठ,सुरेश सेठ,शशि वर्मा सहित सोनार नरहरी सेना के तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *