
तरना। उदय प्रताप महाविद्यालय में शनिवार को बीए तृतीय सेमेस्टर के एक छात्र ने शिवपुर थाने में परिसर में मारपीट गाली गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। छात्र वीर प्रताप सिंह द्वारा दी गई तहरीर में परिसर में शनिवार को दिन में कुछ छात्रों ने मारपीट और गाली गलौज की। छात्र ने इसकी लिखित शिकायत प्राचार्य से भी कई है। उधर बास्केटबॉल कोर्ट पर इंटर के छात्रों के बीच मारपीट हुई। प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना दिया गया है।
