दो पहिया एवं बिना परमिट संचालित वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही

 

वाराणसी। सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के सम्बन्ध में जनमानस के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से 15 से दिनांक 31 दिसम्बर तक।”सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” मनाया जा रहा हैं। “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” के अन्तर्गत 9वें दिवस शनिवार को जनपद में कार्यरत प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा दो पहिया वाहन की हेल्मेट (चालक एवं पीछे बैठी सवारी सहित), मोबाइल फोन, गलत दिशा (राँग साइड) एवं बिना परमिट संचालित वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। आगामी कोहरे के दृष्टिगत जनपद में बिना रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगे वाहनों के विरूद्ध भी प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। यू०पी० कॉलेज द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधाँशु रंजन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य आयोजक, प्रो० नरेन्द्र प्रताप सिंह के अतिरिक्त प्रो० अंजू सिंह, डॉ० अग्नि प्रकाश शर्मा, डॉ० देवेश, डॉ० चन्दन डॉ० कीर्ति द्वारा यू०पी० कॉलेज के प्रांगण में “सड़क सुरक्षा

जागरूकता” एवं “सेफ मोबिलिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा अम्बेस्डर के तौर पर उनसे यातायात से जुड़े नियमों का पालन तथा उनके परिवार एवं समाज को भी इसके बारे में शिक्षित करने हेतु अनुरोध किया गया। इस कार्यक्रम में “सड़क सुरक्षा विषय पर निबन्ध एवं चित्रलेखन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन “सड़क सुरक्षा” शपथ से किया गया।

उक्त कार्यक्रम में ए०के० सिंह सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सुधांशु रंजन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं कन्हैया प्रसाद गुप्ता, यात्रीकर अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *