
रिपोर्ट संदीप सेठ
सारनाथ। सोना तालाब स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल प्रांगण में प्रथम वार्षिक उत्सव प्रवाह का रंगारंग आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव प्रवाह का शुभारंभ श्री गणेश वंदना एवं माता सरस्वती की आराधना से हुआ। प्रसिद्ध धुन पर जिंगल बेल, महाभारत, इंडियन, फेस्टिवल पिरामिड सेल्फ डिफेंस, क्रिसमस ड्रामा, आदि विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा की गई। मुख्य अतिथि डॉ अमरनाथ पासवान (सहायक प्रोफेसर राजनीति शास्त्र विभाग बीएचयू) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपूर्वा भार्गव( सीईओ एवं निर्देशक इंडेन आईएएस कोचिंग नई दिल्ली) रहे।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि-तथा विद्यालय के निर्देशक शिव आधार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने वार्षिक उत्सव में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
आयोजन को सफल बनाने में सुश्री पल्लवी दास, अरीशा उपासना दुबे, दिवेश सिंह, पंकज जैन, अविनाश गुप्ता, आदि अध्यापकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम को मूर्त रूप देने और पूर्णता सफल बनाने में विवेक यादव का अत्यंत योगदान रहा ।
वार्षिक उत्सव में अनेक क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक अभिभावक गण सहित राजा राम सिंह, (पूर्व एसडीएम) केदार यादव,(सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल प्रबंधक) सूरज यादव (सेंट फ्रांसिस जेवियर विद्यालय) परिवार के समस्त सदस्य गण एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे ।
