
वाराणसी । नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखंड की ओर से रविवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडली जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 15 से अधिक स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। शिविर का नेतृत्व डिवीजनल वार्डेन कन्हैया लाल यादव ने किया। शुभारंभ उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने किया। सभी रक्तदान करने वालों को डिवीजनल वार्डेन ने अंगवस्त्र पहन कर उनका मनोबल बढ़ाया। सहायक उप नियंत्रक इरफानउल होदा, विवेक राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। वार्डेन हकीमुद्दीन अंसारी, मोहम्मद काशिफ का विशेष सराहनीय योगदान रहा। स्टाफ ऑफिसर चंदन चौधरी ने सभी को रक्तदान कार्य के लिए और भी अधिक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता, अब्दुल बारी, इंद्रजीत समेत प्रखंड के अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक थे। प्रभारी ब्लड बैंक डॉ.संजीव सिंह का विशेष योगदान रहा।
