
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता खजूरी पांडेयपुर निवासी सपा नेता राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल ने प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। संजय यादव पूर्व में सभासद रहें इस दौरान डिप्टी मेयर चुनाव में प्रत्याशी भी रह चुके हैं। मनोनयन पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, आनंद मौर्या, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, शिवबली विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, हीरालाल मौर्य, किताबू राम यादव, बद्रीनरायन यादव सहित पार्टी के नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
