राजर्षि हॉकी चैंपियनशिप

वाराणसी। पूर्वांचल खेल संघ के द्वारा यूपी कॉलेज में खेल मैदान पर राजर्षि हॉकी चैंपियनशिप का रविवार को उद्घाटन हुआ। अध्यक्षता उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश प्रताप सिंह ने किया।

पूर्वांचल खेल संघ के सचिव आनंद पाठक व आशीष शर्मा ने उद्घाटन के मौके पर हर्ष व्यक्ति करते हुए कहा कि देश के कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता मुख्य अतिथि के अनवर खान और ओलंपियन राहुल सिंह थे। विशिष्ट अतिथि दीपक और शमसेर थे ।विशिष्ट अतिथि साईं के पूर्व कोच परमानंद मिश्रा एवं प्रेम शंकर शुक्ला रहे। उद्घाटन मैच विवेक अकादमी बी और गंगापुर के मध्य खेला गया जिसमें गंगापुर 6 -0 जीत हासिल किया। दूसरा मैच राज एकेडमी भदोही और विवेक सिंह हॉकी अकादमी ए के मध्य खेला गया जिसमें 5-2 से विवेक सिंह एकेडमी ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच में सिगरा स्टेडियम का मैच यू पी कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें 1-0 से यू पी कॉलेज में जीत हासिल किया।चौथा मैच में विकास इंटर कॉलेज बनाम प्रथम नेशनल हॉकी अकादमी का मैच हुआ जिसमें प्रथम नेशनल हॉकी अकादमी 6-0 से विजयी रही। सोमवार को को राजर्षि हॉकी चैंपियनशिप के महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन राहुल सिंह संत अतुलानंद एवं विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सतनाम कौर 10:30 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *