
रिपोर्ट प्रकाश आचार्य
वाराणसी।केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा नव वर्ष में अपने समाज को नई गति, दिशा एवं संस्था से जोड़ने के लिए एक सदस्यता अभियान चलायेगी। साथ ही सदस्यों को पारिवारिक माहौल देते हुए पारस्परिक मिलन समारोह भी समय- समय पर आयोजित करेगी।यह जानकारी पं ओंकार नाथ उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से वार्ता करते बताया।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास हेतु देश के विभिन्न प्रदेशों के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी “ब्राह्मण कल्याण बोर्ड” के गठन की हम सरकार से पुरजोर मांग करते हैं।
उल्लेखनीय है कि हमारी संस्था द्वारा उक्त मांग हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाकर लगभग एक लाख लोगों से हस्ताक्षर कराकर सरकार को प्रेषित किया गया था। परन्तु अभी तक आश्वासन के अतिरिक्त कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेघावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग / शिक्षण / प्रशिक्षण की व्यवस्था सरकार से करने की मांग की जाती है।
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पं० दिनेश कुमार तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पं० नीलमणि पाण्डेय, मनोनीत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पं० सत्यदेव मिश्र,युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० राजेश त्रिपाठी, युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं० कीर्ति प्रकाश पाण्डेय, युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं० रोहित पाण्डेय, युवा मंच के द्वय राष्ट्रीय महामंत्री पं० सुरेन्द्र पाण्डेय व पं० सुमित भट्टाचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
