
वाराणसी ।भारत की प्रमुख स्वयंसेवी संगठन भारत सुरक्षा परिषद ने 40वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ महामना मालवीय सभागार ,काशी सेवा समिति ,रामकटोरा ,वाराणसी में आज मनाया ।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, समारोह अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट जनों को दी अलंकरण अवार्ड – 2023 को दिया ।
जिसमें सर्वश्री डा. प्रमेंद्र सिंह ( शल्य – चिकित्सा ),डा. सावित्री त्रिपाठी – मरणोपरांत (समाज सेवा) ,डॉ अशोक पांडेय (शिक्षा ), डा.कुमार उत्सव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य – फेफड़ा रोग )मेजर रविंद्र कुमार पांडेय (राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संरक्षण )को बनारस – श्री तथा सर्वश्री पंडित राकेश कुमार पांडेय (ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र ),डा. (श्रीमती )अंशु सिंह (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) हेतु बनारस – रत्न तथा वरिष्ठ सर्जन डा. जे.पी .सिंह (शल्य- चिकित्सा )हेतु शल्य – रत्न तथा बलिया जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार पं शिवजी पांडेय “रसराज” को साहित्य – भूषण एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री स्नेह रंजन को पत्रकारिता सेवा – प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हेतु बनारस- गौरव अवार्ड – 2023 का सम्मान दिया गया ।
समारोह की अध्यक्षता सिंह मेडिकल एवं सर्जिकल सेंटर वाराणसी के प्रबंध निदेशक डॉ.अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ओम प्रकाश सिंह (पूर्व महा निदेशक ,चिकित्सा एवं स्वाथ्य सेवाएं)उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व सीएमओ डा.वी.बी.सिंह एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डा.राम अवतार पांडेय रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संगठन के कार्यों को सराहा और तदन्तर 40 वर्षों से कार्यक्रम आयोजित कर समाज एवं देश तथा राष्ट्रहित व जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित होने पर संगठन एवं संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ऐसे पुनीत कार्यों के प्रति देश की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों को आगे आकर बढ़ चलकर हिस्सा लेनी चाहिए। भारत सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं निदेशक डा.अरविंद गांधी (एडवोकेट उच्च न्यायालय इलाहाबाद ) ने संगठन के उद्देश्यों और उनके कार्यगतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला और देश की जनमानस से देश की विकास सुरक्षा और तथा समस्या के निवारण तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संस्था से जुड़ने और सहयोग की अपील की एवं सहयोगों के आदान-प्रदान की अपील की।
डॉ शिव सुंदर गांगुली ने आगतों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया तथा स्वागत परिषद की सचिव एवं प्रमुख गैर – सरकारी गुप्तचर संगठन सीपीआईबी की निदेशक डा.सविता पूनम एवं परिषद के सचिव डॉ राजकुमार सिंह ने किया ।
समारोह में मुख्य रूप से सर्व श्री युगुल किशोर विश्वकर्मा, डा.अनिल कुमार वर्मा , अधिवक्तागण एस.एस.यादव,वीर बहादुर सिंह “पंकज”,कृपा शंकर तिवारी,अखिलेश गुप्ता,डा.अदील सिद्धिकी, डा कैलाश सिंहविकास, उपेंद्र यादव,सोनी चक्रवाल, दीप्ति प्रजापति, डा.कंचन दुबे, जी. पी. गुप्ता , डा.पी.के.मुखर्जी,गौरी त्रिपाठी,इत्यादि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
