वाराणसी।‌ यूपी कालेज में पूर्वांचल खेल संघ की ओर राजर्षि हॉकी चैंपियनशिप सीजन दो(महिला वर्ग) का उद्घाटन सोमवार को अतुलानंद शिक्षण संस्थान के सचिव राहुल सिंह और अत्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सतनाम कौर ने किया। विशेष अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष पवन सिंह, अत्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चंदन सिंह, अभिनव, सतीश नारायण सिंह, राजीव विक्रम, सुशील थे। महिला वर्ग का उद्घाटन मैच यूपी कॉलेज बनाम विकास इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें विकास इंटर कॉलेज ने 3 – 0 से जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में विवेक एकेडमी बनाम गंगापुर के मध्य हुआ। विवेक एकेडमी ने 5-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच यूपी कालेज बनाम प्रथम हॉकी एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें प्रथम हॉकी एकेडमी ने 3-0 से जीत हासिल की। पूर्वांचल खेल संघ के सचिव आनंद पाठक व मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पुरुष वर्ग में विवेक सिंह हॉकी अकादमी और प्रथम हॉकी अकादमी के बीच फाइनल मुकाबला के लिए मैच खेला जाएगा। समापन दिनांक 27 दिसंबर को दोपहर दो बजे से होगा जिसके मुख्य अतिथि जगदीप मधोक (सनबीम अकादमी) होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *