वाराणसी। चिकित्सा व समाजसेवा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट योगदान के लिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की पूर्व सीनियर रेसिडेन्ट एवं वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या यादव को युनिवर्सल हिन्दी, साहित्य, संगीत, कला, संस्कृति अकादमी व हिन्दी सेवा समिति, सम्बलपुर, उड़ीसा में युनिवर्सल लाइफ़ टाइम अचीवमेन्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

जे पी मल्टीस्पेशलिटी होस्पिटल की मुख्य चिकित्सक डॉ. संध्या यादव ने समय-समय पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गरीब बस्तियों में सेवा भाव के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर में महिलाओ को मुफ्त चिकतसीय परामर्श, जांच व दवाइयां उपल्ब्ध करवाई हैं। ज्ञातव्य हो कि आप गांव गांव जाकर लोगों को रोगों से बचाने के साथ ही उनके स्वास्थ की देखभाल कर रहें हैं। महिला रोगों पर इनके आलेख पत्र पत्रिकओं में प्रकाशित होते रहते हैं। इसके साथ ही इनके महिला रोगों के रोकथाम व उसके उपचार पर कई राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाएं में प्रकाशित होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *