वाराणसी।आज का दिन भारत के इतिहास का एक गौरवशाली दिन है क्योंकि आज ही के दिन भारत की दो महान विभूति श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं महामना पंडित स्व. मदन मोहन मालवीय जी का अवतरण हुआ था। अकथा विकास समिति के सदस्यो ने अकथा चौराहा स्थित शिवानी मोबाइल पर आयोजित कार्यक्रम में दोनो विभूतियों को माल्यर्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के ऋषि थे, उनकी लोकप्रियता एवं सर्व स्वीकार्यता किसी दल, पंथ एवम सम्प्रदाय की सीमा की मोहताज नही रही।

अटल जी से जुड़ी यादें, किस्से सब जीवन दर्शन की तरह है। राजनीति के शिखर पर रहते हुए भी इतना सुलभ, सरल और सहज रह पाना, यह अनुकरणीय है। राजसत्ता, लोक कल्याणकारी हो, यही सुशासन दिवस का मुख्य उद्देश्य है। अटल जी और मालवीय जी दोनों ही ऐसे संस्कृति पुरुष हैं जो समय के पटल पर हमेशा अविस्मरणीय रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सज्जन जायसवाल, अजय सिंह कारगिल योद्धा, डॉ जी एस दुबे ,सदानन्द शुक्ला ,रणजीत सिंह,राम सिंह अंजनी मिश्रा, सौरभ सिंह आनन्द, अवतार गुप्ता ,धीरू पाल,संजीव सिंह,सूर्य प्रताप सिंह प्रवीण द्विवेदी लठियाही प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *