
वाराणसी। पहडिया स्थित हैप्पी माडल स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्कूल अध्यापिकाओं के निर्देशन में दिशा 2023 को लक्ष्य बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वार्षिकोत्सव मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर, दीपक जलाकर हुआ।
छात्र छात्राओं के आकर्षक प्रस्तुति पर उपस्थित अभिभावक ने ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया। 
समारोह के मुख्य अतिथि जे पी सिंह रहे।
कार्यक्रम का संचालन अर्पिता सरकार व धन्यवाद ज्ञापन नीतू भगत ने की।
