
कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने दी बधाई
वाराणसी।सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के संस्कृत विद्या विभाग के छ: विद्यार्थियों का प्रवक्ता पद पर चयन होने से गौरव का अनुभव हो रहा है।उक्त विचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने सफ़ल विद्यार्थियों एवं सहयोगी अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए व्यक्त किया।
कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने सफ़ल विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्कृत विद्या विभाग के आचार्य डॉ रविशंकर पाण्डेय को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफ़लता का श्रेय अध्यापकों को जाता है जो कि अध्यापन के साथ-साथ विद्यार्थियों को सफ़ल होने मंत्र भी एक रणनीति बनाकर देते हैं।इस तरह की सफ़लता को देखकर संस्था के अन्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतरना चाहिए।
संस्कृत विद्या विभाग के आचार्य डॉ रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि
विभाग के पांच छात्रों का संस्कृत प्रवक्ता के रूप में बिहार लोक सेवा आयोग से चयन हुआ है तथा एक छात्र का छत्तीसगढ़ में संस्कृत प्रवक्ता के रूप में चयन हुआ है, 2023 वर्ष के अंत में एक साथ छ: छात्रों की नियुक्ति से विभाग विभाग में ऊर्जा और गौरव की अनुभूति होती रही है।उन्होंने कहा कि जब शिष्य अपनी विद्या के प्रचार प्रसार के लिए कहीं स्थापित होते हैं तो अध्यापक का हृदय प्रफुल्लित हो जाता है एवं अपने विभाग तथा शिष्य पर गौरव की अनुभूति होती है। छात्रों की इस सफलता से अध्यापक को भी नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। 
बिहार लोक सेवा आयोग में सफल छात्र धनंजय पांडे, विद्याधर तिवारी, ब्रह्मा जी द्विवेदी, भास्कर पांडे, सुश्री राजकुमारी है। छत्तीसगढ़ में संस्कृत प्रवक्ता के पद पर विकास पांडे का चयन हुआ है फिर से विभाग के इन सभी छात्रों को सफलता के लिए शुभकामना देते हैं।
