
वाराणसी। वीर बाल दिवस मातृभूमि व धर्म के प्रति समर्पण के अमरभाव को दर्शाता और प्रेरित करता है। साहिबज़ादों की वीरता और बलिदान की अमरगाथा हर बच्चे तक पहुंचे इसी उद्देश्य के साथ वी एन एच एम एकेडमी चोलापुर ने गुरु गोविंद सिंह के वीर पुत्रों साहिब सिंह और जोरावर सिंह के सर्वोच्च शहादत के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एकेडमी के छात्रों ने कविता पाठ किया और देश भक्ति के गीत गाये। कार्यक्रम में खेलकूद में बच्चों ने भाग लिया। जिसके लिए उनको प्रोत्साहन के लिए उपहार भी दिया गया। कुछ बच्चों ने वीर साहिबज़ादों के जीवन पर अपने मन की बात बोली जो अत्यंत उत्साहवर्धन करने वाली थी। कार्यक्रम के अंत में वीर साहिबज़ादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य व विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान संजय सिंह और भाजपा नेता अरुण पाठक रहे,संचालन अध्यापक अंशुल ने किया। विद्यालय के प्रबंधक विजय मिश्रा, उप प्रबंधक व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा,राजेश मिश्रा अध्यापकगण हर्ष,श्रेया,संयोगिता,प्रीति,किरन,प्रिया,दीपमाला,रश्मि,प्रशांत के साथ ही अनेकों अभिभावक व स्थानीय लोग उपस्थित थे। अंत में प्रसाद वितरण से समापन हुआ।
