समस्त स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चों का प्रतियोगिता में पंजीकरण कराया जाए- जिलाधिकारी

 

प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

 

वाराणसी। काशी के धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, मंदिर, घाट, संगीत, पत्रकारिता आदि विषयों से संबंधित उपलब्धियां पर आधारित “काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता” का आयोजन आगामी माह में प्रस्तावित है। प्रतियोगिता की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी एस.राजलिंगम एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ मंगलवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8, कक्षा 9 से 12, कॉलेज विश्वविद्यालय तथा अन्य आमजन/व्यक्तियों द्वारा कुल 4 कैटेगरी में प्रतिभाग किया जाएगा।

प्रतियोगिता स्कूल/कॉलेज स्तर पर 23 जनवरी, गांव/वार्ड स्तर (अन्य व्यक्ति) 24 जनवरी को, विकास खंड/ जोनल (स्कूल कॉलेज) 29 जनवरी को, विकास खंड/जोनल (अन्य व्यक्तियों) द्वारा 30 जनवरी को तथा जिला स्तर पर फाइनल सभी स्तर के 03 फरवरी 2024 को प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त स्कूल/कॉलेज/विश्वविद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चों का प्रतियोगिता में पंजीकरण कराया जाए। प्रतियोगिता में छात्रों एवं आमजन की भागीदारी हेतु प्रचार-प्रसार एवं होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी नगर को शहरी क्षेत्र एवं खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने एवं जागरूकता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को समस्त विश्वविद्यालय से समन्वय कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में मीटिंग करते हुए अधिक से अधिक छात्रों को पंजीकरण करने हेतु प्रेरित करें। प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *