
राजेन्द्र प्रसाद घाट पर शहीदो की तस्वीरो की उतारी आरती
319दिये जलाकर 319साल पुरानी शहादत को किया याद
वाराणसी। वीर बाल दिवस पर अधिवक्ताओ ने ऊधम सिंह की प्रतिमा से राजेन्द्र प्रसाद घाट तक मार्च निकाला। उनके हाथो मे वीर बाबा जोरावार सिंह व वीर शहीद बाबा फतेह सिंह व गुरू गोविन्द सिंह महाराज के बङे बङे कट आउट थे अधिवक्ता इस दौरान तिरंगा भी लहरा थे।अधिवक्ता रास्ते भर वीर बालक अमर रहे,चारो शहबजादे अमर रहे,गुरू गोविन्द सिंह महाराज अमर रहे,भारत माता की जय ,हर हर महादेव के गगनभेदी नारा लगा रहे थे।सोनाचंल फाउंडेशन के सचिव राजेश तिवारी व अधिवक्ता उत्थान समिति की तरफ से आयोजित इस मार्च को बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय और विनोद पांडेय भैयाजी नेतृत्व कर रहे थे।नित्यान्द राय आगे आगे नारा लगा रहे थे उनके पीछे रास्ते भर अधिवक्ताओ के नारो के साथ आम जन और पर्यटक भी नारे लगा रहे थे।रास्ते मे शहर कैण्ट के विधायक सौरभ मार्च भी कुछ दुर तक मार्च मे रहे साथ दिया।राजेन्द्र प्रसाद घाट पर कट आउट के सामने 319दिये जलाये गये और शहीदो की याद मे गंगाघाट पर आरती भी की गयी।दीपदान व आरती करने वालो मे सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रभु नाथ पांडे,बनारस बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सिंह ,बनारस बार के पुर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा,पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय,विनोद पांडेय भैयाजी,रणजीत राय,सुरेन्द्र पांडे,योगेश उपाध्याय अनुप चौबे,मनीष सिंह,पवन पाठक,अजय शर्मा,अजय वर्मा आदि अधिवक्ता रहे।
इस कार्यक्रम के लिये अधिवक्ताओ ने बकायदा परमिशन भी ली थी।चौकी दशाश्मेध के इंचार्ज इस दौरान पुरे फोर्स के साथ मार्च के चलते यातायात बाधित ना हो इस कार्य मे मशगुल रहे।
