
बुलंदशहर/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक अध्यक्ष श्रीकांत बरनवाल के नेतृत्व में बरनवाल समाज ने आदि पुरुष महाराज अहिबरन, कुल देवी माता चामुण्डा देवी व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट का भी शुभारंभ हुआ । बुलन्दशहर के विधायक मुख्य अतिथि प्रदीप चौधरी व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्षत दीप्ति मित्तल की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि से बुलन्दशहर का नाम बरन नगर करने का आग्रह किया। पत्रक सौंपा और शहर के किसी भी एक प्रमुख चौराहे पर महाराज अहिबरन की प्रतिमा स्थापित तो करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि महाराज अहिबरन के वंशज होने से बरनवाल समाज के इस मांग को उचित ठहराते हुए आने वाले समय में इसे प्रभावित करने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व सांसद डॉ. भोला सिंह ने विशाल शोभायात्रा को रवाना किया। जो विभिन्न मार्गों से हो कर कार्यक्रम स्थल पहुंचा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण बरनवाल, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप कुमार बरनवाल, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र बरनवाल, कोषाध्यक्ष शिवाजी बरनवाल, निशिमा बरनवाल, सुरेश गर्ग, अतुल बरनवाल, कृष्ण मोहन गोयल आदि थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सूरज व मोना बरनवाल के नेतृत्व हुई। संचालन अभिषेक बरनवाल ने किया।
