रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।आजमगढ़ जिले के हीरापट्टी स्थित एक मैरेज हाल में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आरिफ खान की अध्यक्षता में द्वितीय जिला स्तरीय पंजा कुश्ती आयोजित की गई। जिसमे जिले के कोने कोने से आए 100 से भी अधिक प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

नेशनल चैंपियन उत्कर्ष सिंह और राहुल कुमार की निर्णायक भूमिका रही तो वही जूनियर वर्ग में अंकित पांडे और सीनियर वर्ग में शानू सिंह चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे।

डा मनीष ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए ढेरोंशुभकामनाएं दी है।

विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट रित्विक जायसवाल ने पंजा कुश्ती आयोजक टीम को बधाई देते हुए विजेता को आगे के लिए और कड़ी मेहनत और जो हारे है निराश होने की बजाय अपने प्रयास को जारी रखने का संदेश दिया है।एसोसिएशन प्रेसिडेंट तारीक ख्वाजा ने कहा की इस प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालेखिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता मे हुआ है। जिले का नाम रोशन करने के लिए अभी से लगन से कड़ी मेहनत की जरूरत है।इस प्रतियोगिता को एसोसिएशन की मदद से संपन्न कराया गया।इस दौरान वाइस सेक्रेटरी मोहम्मद तंजीम, लीगल एडवाइजर एडवोकेट परमवीर यादव, ऑर्गेनाइज मैनेजर मिस्टर आसिफ खान, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी कुलदीप गिरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *