वाराणसी। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी द्वारा खादी उत्सव-2023 का आयोजन अर्बन हॉट प्रांगण में आयोजित किया गया है। अर्बन हॉट प्रांगण में हर किस्म के खादी उपलब्ध है, जिसमें खादी के स्टालों मे ऊनी शाल, सिल्क की साडियां, सूती खादी के वस्त्र, कम्बल, कुर्ता, शदरी गद्दा, रजाई, चादर, कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध हैं एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों में लगने वाले स्टाल में जैम, जेली, आचार, मुरब्बा, अगरबत्ती, नमकीन, लकड़ी के फर्नीचर, आलमारी, बक्सा, आयुर्वेदिक औषधी, दर्द निवारक तेल इत्यादि उपलब्ध है।

खादी उत्सव प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। प्रति दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को मुण्डेश्वरी म्यूजिक के राकेश चौबे ‘संगम’ वह उनके साथियों ने अपने गजल गायकी से शमा बांधे रखा। प्रदर्शनी के साथ में दिन बुधवार तक लोगों ने लगभग 2.23 करोड़ रूपये की खरीददारी की है।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूoपीoसिंह ने बताया कि मेला की समाप्ति तक लगभग 7 करोड़ से अधिक की खरीददारी होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *