राजर्षि हॉकी चैंपियनशिप, महिला और पुरुष 2023 

 

वाराणसी। पूर्वांचल खेल संघ की ओर से यूपी कॉलेज में राजर्षि हॉकी चैंपियनशिप महिला पुरुष सीजन 2 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सनबीम एकेडमी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश राइफल संघ के सीनियर उपाध्यक्ष जगदीप मधोक ने किया। अतिविशिष्ट अतिथि उत्तर पूर्व रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सत्यम सिंह और क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव थे । अति विशेष अतिथि ओलंपियन ललित उपाध्याय ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अच्छे प्रदर्शन का सूत्र बताया। चैंपियनशिप के महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में विवेक हॉकी अकादमी ने विकाश इंटर कॉलेज को 6 – 1 से मात दे कर चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया वही पुरुष वर्ग में भी प्रथम इंटरनेशनल हॉकी अकादमी को विवेक हॉकी अकादमी ने 2 – 1 से शिकस्त देते हुए चैंपियन हुआ।

पूर्वांचल खेल संघ के

मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

पूर्वांचल खेल संघ के हॉकी अध्यक्ष सतीश सिंह ने पूरे कार्यक्रम का संचालन सचिव आनंद पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *