
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के हिन्दी विभाग के तत्वावधान में त्रिस्तरीय हिन्दी क्वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 100 से अधिक प्रतिभागियों में से वस्तुनिष्ठ, निबंधात्मक चरण के बाद 20 प्रतिभागी व्याख्यान के अंतिम चरण में पहुँचने में सफल रहे। क्वेस्ट में स्नातकोत्तर वर्ग में प्रथम स्थान अमन कुमार होली, द्वितीय स्थान बृजेश चौधरी एवं तृतीय स्थान रजत यादव को मिला। स्नातक वर्ग में आकाश कुमार प्रथम, शैलेन्द्र प्रजापति द्वितीय एवं विश्वास तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुस्तक प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। 
इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार राम, प्रो. समीर कुमार पाठक एवं डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी ने प्रतिभागियों को शुभकामना दी। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अस्मिता तिवारी ने किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. नीलम सिंह एवं डॉ. विश्वमौली रहें।
