संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा पुण्यतिथि – हिमांशु

 

(वरिष्ठ पत्रकार स्व मुन्नू प्रसाद पाण्डेय की 11वी पुण्यतिथि)

 

वाराणसी।काशी पत्रकार संघ के गर्दे सभागार में वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में वाराणसी नागरिक संघ के तत्वावधान में बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार, रम्भा के सम्पादक,राममय रात के संस्थापक स्व मुन्नू प्रसाद पाण्डेय की 11वी पुण्यतिथि भजन गीत ग़ज़ल काव्यपाठ संस्मरण के श्रध्दांजली देकर मनाया गया।

समारोह की अध्यक्षता डा प्रेम शंकर दूबे (पूर्व निदेशक, अशोका इंस्टीट्यूट) ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि मारुति नंदन तिवारी (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त), विशिष्ट अतिथि डा पवन कुमार शास्त्री (अध्यक्ष साहित्य संगीत परिषद),डा अत्रि भारद्वाज (अध्यक्ष, काशी पत्रकार संघ), वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु उपाध्याय, लाला राम किशुन गुप्ता (उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल) रहे।

अतिथियों का स्वागत सुधीर कुमार रस्तोगी (मुकुट वाले)ने किया। कार्यक्रम का संयोजन सुरेश प्रसाद पाण्डेय (अध्यक्ष, वाराणसी नागरिक संघ) ने किया।

मंगलाचरण राधिका रंजन तिवारी ने किया। संचालन डा अशोक कुमार सिंह, धन्यवाद प्रकाश पुरुषोत्तम मिश्र ने किया।

समारोह में सर्वश्री कविंद्र नारायण सिंह, डा कैलाश सिंह विकास, नरोत्तम शिल्पी, शंभू जी, सुधांशु पाण्डेय, सत्यनारायण गोयनका, रमेश तिवारी, बृजेश पाण्डेय, मधुसूदन त्रिपाठी, तारकेश्वर जायसवाल, दीपेंद्र चौधरी, सिध्दनाथ शर्मा, विजय बहादुर सिंह, राकेश तिवारी, आंनद शंकर मिश्र, माधवी सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, बनवारी सिंह, प्रकाशनाथ ने विचार रखे ।

विशिष्ट अतिथि हिमांशु उपाध्याय ने कहा अब पुण्यतिथि के स्थान पर संकल्प दिवस मनाया जाएगा।सुरेश प्रसाद पाण्डेय को श्रवण कुमार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि मारुति नंदन तिवारी ने समाज में पारस्परिक संवादहीन को बनाने पर बल दिया। मोबाइल परिवार में संवादहीन को जन्म दे रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *