वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 30 दिसंबर दिन शनिवार को प्रातः 8:30 लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा चलकर अपराह्न 1:00 बजे सर्किट हाउस, वाराणसी पहुंचेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 1:30 बजे सर्किट हाउस से चलकर 2:00 बजे नमो घाट ओपन एयर थिएटर पहुंचेंगे तथा “काशी तमिल संगमम” के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

मंत्री जयवीर सिंह उसी दिन 30 दिसंबर को नमो घाट से अपराह्न 3:30 बजे सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *