
Varanasi । रोटरी वाराणसी वरुणा और मेक माई टूथ के सयुंक्त तत्वावधान में (ईमिलिया) पाण्डेयपुर में मुफ्त दंत परीक्षण और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुगर, बीपी जाँच शिविर आयोजित हुआ। जिसमें की करीब 260 बच्चों, अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों के दांतों और शुगर बीपी की जाँच डॉ पीयूष पाण्डेय और डॉ राजकिशोरी उपाध्याय ने किया ।
बच्चों को दांतों को सुरक्षित रखने के सूत्र बताए गए। विद्यालय के प्रबंधक शक्ति सिंह, प्रधानाचार्य बबिता सिंह, रोटेरियन अली ज़फर सर, रोटेरियन हजारी नारायण शुक्ला, रोटेरियन इमरान, रोटेरियन डॉ शैलजा,रोटरीयन जया तिवारी, प्रदीप सोनी, रोटेरियन सतीश, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ विनीत कुमार उपाध्याय, कृष्णा और सत्यम आदि थे।
