वाराणसी।सर्वश्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय चौखम्भा में कला समागम प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।

साधारण कागज के ऊपर रँगों से भावनाओं एवं मनोस्थिति को उकेर कर छात्रों ने प्रस्तुत की अद्भुत कलाकारी का श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी ने प्रदर्शनी विद्यालय प्रांगण में लगायें । इसरो का चंद्रयान,राफेल आकर्षक रहा पर्यावरण संरक्षण, अयोध्या धाम ने दर्शकों को आकर्षित किया । मुख्य अतिथि श्री अग्रसेन युवा के संतोष अग्रवाल (संरक्षक) एवं सहायक नगर आयुक्त नगर निगम राजेश अग्रवाल ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, मैडल, देकर सम्मानित किया ।

विद्यालय अध्यापक संजय मिश्रा एवं अन्य ने प्रतियोगिता में बनाए गए क्राफ्ट एवं पोस्टर से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी कर छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

मंच संचालन शम्भूनाथ दुबे एवं सुधांशु सिंह ने किया ।

कार्यक्रम में हर्षद अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल की विशेष उपस्थिति हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *