
खेलकूद के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की
वाराणसी।” इंसान के जीवन यापन में उसकी आदतों का महत्वपूर्ण स्थान है। अधिकतम आदतें बच्चा अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों से सीखता है। विद्यालयी वातावरण उसकी आदतों को पुख्ता करती है। समाज उसकी आदतों को अच्छा या बुरे की मान्यता प्रदान करता है। देश को अच्छे नागरिक मिले इसकी गारंटी माता-पिता दे सकते हैं। किसी बच्चे की शिक्षा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सर्वोपरि एवं मानव कल्याण होना चाहिए। यह बातें मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने बड़ा लालपुर स्थित उमा पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव के अवसर पर गुरुवार को छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिलकश एवं मनोहारी प्रस्तुति दी। खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया गया। डायरेक्टर प्रतिमा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । धन्यवाद ज्ञापन यरमैन आनंद सिंह ने दिया । संचालन वैष्णवी सिंह, क्षितिज वर्मा, पावनी पाठक एवं नमन सिंह ने किया। इस अवसर पर डा.(मेजर ) अरविन्द कुमार सिंह,प्रधानाचार्य ,शिक्षक, शिक्षिकाएं निलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, मोना वर्मा एवं अजीज आदि थे।।
