
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़
आजमगढ़।उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार /कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य व परिवार कल्याण बृजेश पाठक से पुष्कर मिश्रा (प्रदेश कार्य समिति सदस्य सदस्य भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश )और लालगंज से जिला अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री जी से मिलकर आजमगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अवगत कराया और उप-मुख्यमंत्री फोन के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित कर दिए। आजमगढ़ सदर हॉस्पिटल में डायलसिस यूनिट मे बेड की संख्या बढ़ाने, वहां की स्थिति में और सुधार लाने 24 घंटे पोस्टमार्टम की सुविधा करने,
100 बेड अस्पताल तरवा व 100 बेड अस्पताल लालगंज व अतरौलिया में डॉक्टर्स व कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने सहित वहाँ की स्थिति में सुधार लाने के लिए अनुरोध किया। जिसे तत्काल माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया!तथा पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ में नए प्रस्तावित ट्रामा सेंटर व क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए अवगत किया। 
पुष्कर मिश्रा ,सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने धन्यवाद दिया।
