वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा में प्रेमचंद नगर (पांडेयपुर) में शुक्रवार को दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ।

जिसका पहले दिन 01- auditing standard, 02- audit of trust / ngo लेखापरीक्षा मानक एवं ट्रस्ट/एनजीओ का ऑडिट विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता सीए. विशाल बी अशर और सीए.संजीव कुमार श्रीवास्तव थे I

स्वागत शाखा अध्यक्ष सी.ए. अनिल कुमार अग्रवाल ने किया। सेमिनार में वक्ता सीए.संजीव कुमार श्रीवास्त्व ने बताया की धारा 12ए के तहत पंजीकृत ट्रस्टों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अस्पतालों को फॉर्म 10बी दाखिल करते समय एक टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करनी होती है। कानून के अनुसार फॉर्म 10बी की नियत तारीख आमतौर पर आयकर रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख से एक महीने पहले होती है। धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए. नीरज कुमार सिंह ने किया I इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु,शाखा उपाध्यक्ष सीए.सौरभ कुमार शर्मा,सीए. अनुराग तिवारी, सीए. कैलाश नाथ यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *