
Varanasi। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने आज भगवानपुर में पंचायत भवन से शिवचरण पटेल के आवास से रमाशंकर पटेल के आवास तक रु. 17. 22 लाख की लागत से जलनिकासी एवं इंटरलाकिंग मार्ग निर्माण कार्य के शिलान्यास का पूजन श्याम जी पटेल व पार्षद अमित सिंह “चिंटू” ने नारियल फोड़ कर पूजन सम्पन्न कराया।
विधायक ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ अर्पित करके किया।
विधायक ने कहा “सड़कें एक समृद्धि और सामरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। वे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने का साधन प्रदान करती हैं, व्यापार और विभिन्न सेवाओं की आपूर्ति में मदद करती हैं और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं। सड़कें समाज को एकीकृत करने में भी मदद करती हैं और अलग-अलग क्षेत्रों के बीच संचार को सुगम बनाए रखती हैं।”
भाजपा सरकार, बुनियादी सुविधाओं के संयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम में राजनाथ पटेल, सोमनाथ पटेल, वार्ड अध्यक्ष गोपाल जालान, अभय त्रिवेदी, भारत गुप्ता, प्रमोद राजभर, प्रेम सोनकर, महेश राजभर, रुस्तम राजभर, दिलीप पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
