वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में कृषि संकाय में बीएससी और एमएससी कृषि में अध्यनरत 31 छात्र-छात्राओं का चयन बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड में फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के सीईओ पद पर किया गया है। प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 व 17 दिसंबर को परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कालेज में प्लेसमेंट का कार्य देख रहे सत्य शरण मिश्रा ने बताया कि यह चयन बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड कीओर से उ.प्र, मध्य प्रदेश, बिहार एवं राजस्थान में संचालित विभिन्न एफपीओ के सीईओ/ मैनेजर पद पर गया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को तीन लाख पैकेज के अलावा इंसेंटिव भी दिया जाएगा। चयनित सभी छात्रों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। कालेज के शिक्षकों ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *