
वाराणसी।महानगर के चौकाघाट सांस्कृतिक शंकुल के सांस्कृतिक मंच पर मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रदर्शनी में बोर्ड के वाराणसी मण्डल के निदेशक,व मुख्य अतिथि यू.पी.सिंह,विशिष्ट अतिथि श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश तथा डॉ.सुबाष चंद्र की गरिमामयी उपस्थिति में वरिष्ठ कवि गिरीश पाण्डेय के अध्यक्षता में कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में खादी ग्रामोद्योग से ही सच्ची आजादी विषयक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
संयोजन मां मुण्डेश्वरी म्युजिकल के निदेशक प्रख्यात भजन गायक राकेश चौबे संगम ने किया।
मुख्य अतिथि यू.पी. सिंह ने कहा कि खादी से ही सच्ची आजादी का एहसास होता है।आमो के आम गुठलियों के दाम को चरितार्थ करते हुए अपने देश के उत्पादों को हम सब अपनाकर ही सुख – समृद्धि का एहसास कर सकते हैं।
कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने खादी से ही सच्ची आजादी,ऐके दिल से अपनावा, भईया-बाबू- माई- बहिनी अपने दिल में राष्ट्र प्रेम क भाव जगावा, पूनम श्रीवास्तव ने – हम सबअपने दिलों दिमाग को जगाएं, अपने खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों को ही अधिक से अधिक अपनाएं, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने – सावधान हम सब भारतवासी ना कोई ग़लत विचार है, खादी ग्रामोद्योग के सामानों को अपनाकर देखें राष्ट्र प्रेम व्यवहार है, दिल्ली की कवयित्री चंद्रकांता शिवाल चंद्रेश ने गीत -गजल हम सब जन-जन से मिलकर गुनगुनाएंगे, अपने खादी ग्रामोद्योग के अधिक से अधिक वस्तुओं को ही अपनाएगें, डॉ. सुबाष चंद्र ने – ज़िन्दगी में हम सब गउन- गुनाते रहे, स्वदेशी उत्पादों को ही, अपनाते रहे।
आयोजन के अन्त में नई दिल्ली की प्रख्यात कवयित्री चंद्रकांता शिवाल चंद्रेश का अनेकों विशिष्ट लोगों ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मोती की माला, डॉ. राम अवतार पाण्डेय एडवोकेट द्वारा रचित पांच साहित्यिक पुस्तकों को भेंट किया गया।
विशेष रूप से पंडित प्रकाश मिश्र – ज्योतिष ने भी आगंतुकजनों का माला पहनाकर स्वागत किया।
