दो दिवसीय सेमिनार का समापन

 

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में शनिवार को दूसरे दिन

01- code of conduct and professional ethics for ca

02- professional code of conduct and business ethics सीए.के लिए आचार संहिता और पेशेवर नैतिकता, और व्यावसायिक आचार संहिता और व्यावसायिक नैतिकता विषयक व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता सीए. विजय कुमार शर्मा और सीए. सुदेषना बसु रहीं। स्वागत शाखा अध्यक्ष सी.ए. अनिल कुमार अग्रवाल ने किया। सेमिनार में सीए. विजय कुमार शर्मा ने बताया की नैतिकता को आम तौर पर ऐसे मानक माना जाता है जो किसी व्यक्ति के आचरण को नियंत्रित करते हैं। दूसरे सत्र में वक्ता सीए. सुदेषना बसु ने बताया की व्यावसायिक आचरण एवं नैतिकता संहिता सीए के व्यवसाय करने के सामान्य दिशा निर्देश हैं जो व्यावसायिक नैतिकता के उच्च मानकों के विचार से सुसंगत हैं। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए. नीरज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु,शाखा उपाध्यक्ष सीए.सौरभ कुमार शर्मा, सीए विकास द्विवेदी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *