
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़ ।बुढ़नपुर तहसील परिसर में मुख्य अतिथि सिविल कोर्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा के हम नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हैं साथ ही यह भरोसा करते हैं कि जब भी बुढ़नपुर के अधिवक्ता भाइयों के ऊपर किसी भी तरह का संकट आएगा तो हमारा संगठन हमेशा इनके साथ खड़ा रहेगा हर लड़ाई में हिस्सा लेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने पद एवं की गोपनीयता शपथ ली और कहा कि मैं अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा साथ ही उन्होंने सम्मान दिलाने का काम करूंगा। नवनिर्वाचित मंत्री रामविनय द्वारा सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया उन्होंने कहा कि हम बार और ब्रंच के बीच के संबंध को मधुर करने का काम करेंगे साथ ही अधिवक्ता भाइयों के राजस्व को बढ़ाने का भी काम करेंगे।
पूर्व मंत्री योगेन्द्र यादव और पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विधवात स्वागत समारोह कराया। इस अवसर पर सौरभ सहाय श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, योगेन्द्र यादव ,जगत नारायण तिवारी ,उमाशंकर पाण्डेय, शैलेंद्र, विनय कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, कपिल देव त्यागी ,अमित ईश्वर प्रताप सिंह, राम मूरत, पंकज श्रीवास्तव , अजय श्रीवास्तव ,डब्ल्यू चौबे, शीतला प्रसाद, जगत नारायण तिवारी , जय प्रकाश पांडे, सुभाष पांडे , दिनेश सिंह ,रविंदर ,आद्या प्रसाद यादव ,रमेश निषाद, कालीचरण , रामहित शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
