
वाराणसी। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 108 वाँ एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। संगठन में बूथ के दृष्टि से भाजपा नेता व काशी क्षेत्र भाजपा कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता श्री प्रकाश शुक्ला के विंध्यवासिनी नगर कालोनी स्थित आवास पर क्षेत्र सहित आसपास के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसारण को सुना। 108 वें एपिसोड में पीएम ने 108 अंक पर कहा कि ये असीम आस्था और विश्वास से जुड़ा है इसलिए मेरे लिए आज का ये एपिसोड और महत्वपूर्ण है। साल के इस अंतिम एपिसोड में पीएम ने भारत की अर्जित उपलब्धियों के बारे में बात की और हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। श्री राम मंदिर पर पीएम ने कहा की पूरे देश में मंदिर को लेकर उत्साह और उमंग है।लोग अपनी अपनी बातों को व्यक्त कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि श्रीराम भजन के साथ सभी लोग अपनी रचनाओं,विचारों को सोशल मीडिया पर शेयर करें। पीएम की बात सुनकर लोग प्रसन्न थे। 22 जनवरी के पूर्व सभी लोग अपनी बातों,रचनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर उत्साही थे। इस अवसर पर श्री प्रकाश शुक्ला,मधुकर चित्रांश,विपुल कुमार पाठक,आकाश श्रीवास्तव जुगनू,प्रो.प्रेमा गुप्ता,रामजी चौधरी,कांति चौधरी,नीता शुक्ला, संजय श्रीवास्तव बबलू,अभिषेक चौधरी,संजय श्रीवास्तव,संजय चटर्जी आदि थे।
