
वाराणसी। अमरावती पुरूषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग संस्थान एवं बचपन डे केयर सेन्टर, खुशीपुर के प्रांगण में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व अरविन्द गोफतल लाल फाउण्डेशन व अन्धजन मण्डल अहमदाबाद के सहयोग से सिलाई-कढाई प्रशिक्षण का शुभारम्भ व दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का रविवार को आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अपने विधायक निधि से मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मरम्मत के लिए हर सम्भव मदद के साथ ही विद्यालय को मदद करने की घोषणा किया। इस अवसर पर केशव जालान द्वारा संस्थान में पंजीकृत 179 बच्चों को स्वेटर तथा टी०एल०एम०, खिलौने, व टी०वी० आदि शिक्षण सामग्री दिया गया, तथा 50 दिव्यांग लाभार्थीयों को सहायक उपकरण में ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, कान का मशीन, ब्रेल केट, आई०डी०कीट वितरीत किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरोजिनी महापात्रा समाजसेविका, डॉ महेन्द्र सिंह कुलपति गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय सासाराम बिहार, प्रो० वी०डी०, आयुष मंत्री के पीआरओ गौरव राठी, के०के० द्विवेदी, मोहन सिंह डब्लू, कृष्णा पाण्डेय, सत्यप्रकाश मालवीय आदि सहित रामप्रकाश सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, रमेश सिंह प्रभारी अमरावती पुरूषोत्तम राजकीय दिव्यांग संस्थान एवं समन्वयक बचपन डे केयर सेन्टर खुशीपुर, सौरभ सिंह, अमित चौरसिया, रमेश चौरसिया, प्रदीप कुमार उपाध्याय, अरविन्द कुमार सिंह, आलोक त्रिपाठी, माधुरी सिंह, रंजना सिंह, ओमकारनाथ राय, सुभावती वर्मा एवं संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश व धन्यवाद रमेश सिंह प्रभारी व समन्वयक द्वारा किया गया।
