रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

आजमगढ़।भारतीय सनातन धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व है वर्ष में कुल चार नवरात्र लगते हैं दो गुप्त नवरात्र दो सार्वजनिक इस वर्ष का माघ गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी2024 से शुरू होगा . गुप्त नवरात्रि बहुत खास है, क्योंकि इन 9 दिनों में कई दुर्लभ योग का संयोग कब बन रहा है. मां दुर्गा की पूजा से विशेष लाभ मिलेगा ।

माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहा है गुप्त नवरात्रि में साधक देवी मां की 10 महा विद्याओं की गुप्त रूप से साधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। फूलपुर प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ल ने बताया की इस साल माघ गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024 से शुरू होगी इसका समापन 18 फरवरी 2024 को होगा।

. इस साल माघ गुप्त नवरात्रि बहुत खास है क्योंकि इन 9 दिनों में कई अद्भुत योग का संयोग बन रहा है. इस दौरान मां दुर्गा की पूजा, पाठ करने से साधक को शत्रु, रोग, दोष, आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा।.

माघ गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में छह रवि योग, दो सर्वार्थ सिद्धि, त्रिपुष्कर, सिद्धि, साध्य, शुभ, शुक्ल, इंद्र, अमृत सिद्धि, शिव योग बन रह हैं यानी कुल 16 योग. इस दौरान माता दुर्गा की सुबह-शाम मां भगवती की विधिवत पूजा आरती करें. दुर्गा सप्तशती का पाठ करें सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगा।

10 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना मुहूर्त

11 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि द्वितीया तिथि

12 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि तृतीया तिथि

13 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि चतुर्थी तिथि

14 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि पंचमी तिथि

15 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि षष्ठी तिथि

16 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि सप्तमी तिथि

17 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि महाष्टमी

18 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि महानवमी

घटस्थापना का दिन: 10 फरवरी2027,शनिवार

पहला घटस्थापना का शुभ मुहूर्त: प्रातः 8:42 मिनट से लेकर 10:08 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12: 11 मिनट से लेकर 12:56 मिनट तक।

देवी मां की दस महाविद्याएं

काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी या कमला। मान्यता है कि देवी मां कि इन 10 महाविद्याओं की पूजा करने से मनुष्य को विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं.और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है

 

मो0-9450591477

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *